Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुंबई-गोवा हाईवे की देरी पर गडकरी का बड़ा बयान, उद्घाटन में नहीं जाएंगे.   राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने 15 महीनों में उपभोक्ताओं को 105 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिलाया.   BRICS समिट के लिए दिल्ली तैयार, 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक बदलाव.   कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिवों की तलाश, राहुल-प्रियंका ले रहे नेताओं के इंटरव्यू.   राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्यप्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पाँच .   36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   MP के यात्री परिवहन में बड़ा बदलाव, 15 हजार आधुनिक बसें चलाने की तैयारी.   क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.   30 सितंबर तक प्रदेश की सड़कों के सभी गड्ढे भरे जाएंगे.   आरटीओ के पीछे कचरा फेंकने वाले अस्पताल को नहीं तलाश पाया निगम, एनजीटी ने लगाई फटकार.   NGT ने वन विहार के 100 मीटर के अंदर अवैध कंस्ट्रक्शन पर मांगी रिपोर्ट.   भोपाल में 3,400 से ज़्यादा टूटी-फूटी इमारतों की पहचान की गई.   शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा ग्रामीण विकास को मिलेगी बड़ी सौगात.   PM मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रदेश में जलाए जाएंगे 36 लाख दीप.   छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित.   छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मान्यता के लिए एनओसी की जरूरत खत्म.   राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्यप्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पाँच .   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.  
फर्जी दस्तावेज से बनाए 70 पासपोर्ट, एसटीएफ की पासपोर्ट निरस्त करने की तैयारी
passport


ग्वालियर के डबरा में फर्जी दस्तावेज के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों के हिंदू नाम से भारतीय पासपोर्ट जारी किए गए। मप्र एसटीएफ ने मामले में 70 फर्जी पासपोर्ट होंने की आशंका जताई है। 22 पासपोर्ट फर्जी होना पाया गया है। एक ही पते से कई पासपोर्ट बनाए गये हैं। पकड़े गए 2 आरोपी के पूर्वज भी बांग्लादेशी हैं। ये असम के रस्ते से डबरा पहुंचे थे। अब पुलिस वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम  पता लगाने में जुटी है कि जिन लोगों के नाम पर पुलिस वेरिफिकेशन हुआ, उनकी पहचान और पते का भौतिक सत्यापन किस आधार पर किया गया था।  पुलिस स्तर से क्लियर रिपोर्ट जारी होने के बाद एसपी कार्यालय की पासपोर्ट सेल में दस्तावेजों की स्क्रूटनी किस तरह की गई। जांच के मुताबिक जिस अवधि में डबरा थाने से संदिग्ध पुलिस वेरिफिकेशन किए गए, उस दौरान विनायक शुक्ला थाना प्रभारी थे। वर्तमान में वे दतिया जिले में एसडीओपी बड़ौनी के पद पर पदस्थ हैं। उस समय डबरा थाने के बीट प्रभारी भूपेंद्र गुर्जर थे।  बीट प्रभारी ने आवेदकों के पते और पहचान का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना स्तर से क्लियरेंस दी गई और रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी गई। जांच में पता चला है कि फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट के सहारे कुछ संदिग्ध भारत से बाहर गए थे।  इसमें कुछ थाईलैंड पहुंच गए हैं।  कुछ के बौद्ध भिक्षु के रूप में होने की जानकारी है। जांच के लिए सात राज्यों में एसटीएफ की टीमें भेजी गई हैं। फर्जी पाए जाने वाले पासपोर्ट रद्द कराने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। जो संदिग्ध अभी भारत में हैं, वे फर्जी दस्तावेजों से बने पासपोर्ट के जरिए विदेश न निकल सकें। विदेश भाग चुके संदिग्धों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया की जा रही। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार तत्कालीन डबरा थाना प्रभारी, संबंधित बीट प्रभारी, एसपी कार्यालय की पासपोर्ट सेल से जुड़े अधिकारी और पासपोर्ट सेवा केंद्र के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

MadhyaBharat 9 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.