Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
PM मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, प्रदेश में जलाए जाएंगे 36 लाख दीप
 ‘Seva Sankalp Abhiyan’ on PM Modi’s birthday; 3.6 million lamps to be lit across the state.

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। 17 सितंबर से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत प्रदेशभर में 36 लाख आशीर्वाद के दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 100 दीप जलाने की तैयारी की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुताबिक संभाग, जिला और विकासखंड स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। बस्तर क्षेत्र में गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने की विशेष योजना बनाई गई है।

अभियान के दौरान स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ के तहत बच्चों के लिए पेंटिंग और रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी। स्कूलों और पंचायतों में ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की योजना है। आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होगा, जिसमें फल वितरण जैसी सामाजिक गतिविधियां शामिल रहेंगी। इसके अलावा ‘कहानी बदलाव के बीच’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के प्रमुख फैसलों और बदलावों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा के रंग’ के तहत सामाजिक भागीदारी और रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

अभियान के अगले चरण में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ प्रस्तावित है। इसके तहत जिला मुख्यालयों पर मशाल लाई जाएगी और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री का संबोधन दिखाने की योजना है। इसके अलावा ‘जनसेवा का महाकुंभ’ कार्यक्रम में पंच से लेकर सांसद स्तर तक के जनप्रतिनिधियों को जोड़ने की तैयारी है। भाजपा का उद्देश्य सेवा, सामाजिक भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों के जरिए अभियान को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों तक व्यापक रूप से पहुंचाना है।

 

MadhyaBharat 9 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.