Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रहे हैं भूपेश बघेल : विष्णुदेव
raipur, Bhupesh Baghel ,following ,Kim Jong, Vishnudev

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायक के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिये जाने पर मंगलवार की देर शाम को एक प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के नरवा में इस तरह लोट रही है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध बोलने को अनुशासनहीनता मानकर पार्टी से निकाल बाहर कर दिया जाता है। यह सरकार और कांग्रेस, भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार मानती है। भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस तानाशाह किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रही है। जिसे विरोध का गला घोंटने में कोई संकोच नहीं होता।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल के राज में जनता, कर्मचारी और विपक्ष किसी को भी विरोध व्यक्त करने की लोकतांत्रिक आजादी नहीं है। धरना प्रदर्शन जुलूस रैली किसी भी रूप में विरोध भूपेश बघेल सरकार को मंजूर नहीं है। अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर भूपेश एक्ट लाया गया है ताकि कोई भी सरकार के अत्याचार और भ्रष्टाचार का विरोध न कर सके। छत्तीसगढ़ में केवल भ्रष्टाचार को छूट है, माफिया राज की छूट है, अपराध की छूट है। बाकी सब पर पाबंदी है। इंदिरा गांधी के अलोकतांत्रिक आदर्श पर चलने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सेंसरशिप लगा रखी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्य राज्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराने टोल फ्री नंबर जारी हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार भ्रष्टाचार को ऐसा संरक्षण दे रही है कि विधायक के भ्रष्टाचार पर बोलने का दंड दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने सामने मारपीट करने वाले का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द करते हैं और भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले को तत्काल प्रभाव से बाहर निकाल देते हैं। कांग्रेस के खाने और दिखाने के अलग अलग दांत सबके सामने आ गए हैं।

MadhyaBharat 4 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.