Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने के प्रयास के लिये भाजपा माफी मांगे-कांग्रेस
raipur, BJP should apologize , Chief Minister

 

रायपुर।मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम का एक महिला का आधा अधूरा वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने के प्रयास के लिये कांग्रेस ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से माफ़ी मांगने को कहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिस महिला की बात नहीं सुनने का आरोप भाजपा नेता लगा रहे थे, पूरा वीडियो आने के बाद स्पष्ट हो गया कि मुख्यमंत्री ने न सिर्फ महिला की पूरी बात सुनी उससे प्रति प्रश्न भी किया और उसकी समस्या के निराकरण के परामर्श भी दिया। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोई पुलिस अधिकारी गलत किया है तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाओं अंत में मुख्यमंत्री ने महिला को धन्यवाद भी दिया था।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इसी तरह की हरकतों की वजह से पूर्व में भी रमन सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्विटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया का ठप्पा लगाया था। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता, इनके आईटी सेल के पैड वर्कर और ट्रोल-आर्मी सोशल मीडिया पर षडयंत्रपूर्वक भ्रम फैला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी भूपेश बघेल की लोकप्रियता और उनकी कार्यशैली से घबरा गई है। भूपेश सरकार जिस प्रकार से जन कल्याणकारी योजनायें बनाकर उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करवा रही है उससे भाजपा नेता बौखला गये है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह, उनके मंत्रिमंडल में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भाजपा की प्रभारी पुरंदेश्वरी सहित भाजपा के देश प्रदेश के सभी नेताओं ने जानबूझकर आधा वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया है। पूरा वीडियो आने के बाद भाजपाई झूठ का पर्दाफाश हो गया है। भाजपा के नेताओं में थोड़े भी गैरत बची हो तो वे बिना शर्त मुख्यमंत्री से माफी मांगे।

MadhyaBharat 10 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.