Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
मदरसों में राष्ट्रगान को लेकर बोले गृहमंत्री, यह विचारणीय बिंदु है

भोपाल। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने के बाद दूसरे राज्यों में भी इसे लेकर मांग उठने लगी है। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य हो सकता है। इसके संकेत शुक्रवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए। मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस पर विचार किया जा सकता है।

 

भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मीडिया ने यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य किये जाने पर प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा कि जन गण मन होना चाहिए। सभी जगह होना चाहिए। यह राष्ट्र का गीत है। मध्य प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य करने के निर्णय से जुड़े सवाल पर मिश्रा ने कहा कि यह विचारणीय बिंदु है। इस पर विचार किया जा सकता है। धार्मिक स्थल क्या राष्ट्रगान सभी जगह होना चाहिए। बता दें कि यूपी में योगी सरकार ने हाल ही में राज्य के स्कूलों की तरह की मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। आदेश के अनुसार ये आदेश मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित सभी मदरसों में लागू होगा।

 

कांग्रेस के चिंतन शिविर पर कसा तंज

नरोत्तम मिश्रा ने कांगेस के चिंतन शिविर पर कहा कि यह चिंतन शिविर नहीं चिंता शिविर है। पार्टी को बचाने की चिंता है। कांग्रेस को राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की चिंता है। मिश्रा ने कहा कैसे कांग्रेस की खिसकती हुई जमीन को बचाया जाए इसकी चिंता का शिविर है।

MadhyaBharat 13 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.