Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ की बैठक
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ की बैठक

कमलनाथ - हमें संगठन को देखना है ,किसी विशेष को नहीं 

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और  पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा चुनाव की हमारी तैयारी चल रही है। टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि दावेदारी सब करते हैं  लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलेगी। उन्होंने कहा हमें संगठन को देखना है किसी एक व्यक्ति को नहीं देखना है।  नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां बैठक कर रही  है।  टिकट को लेकर पार्टियों में घमासान जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि। चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा टिकट की दावेदारी सब कर ते हैं।  पर टिकट  किसी एक को मिलेगी। हमें किसी एक व्यक्ति की नहीं संगठन की रक्षा करनी है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पर बैठक चल रही है। इसमें जिले के प्रभारी, विधायक, नगरीय निकाय के प्रभारी, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं। इसमें प्रभारी की रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को देर शाम कोर ग्रुप के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें तय किया गया कि विधानसभा चुनाव की तर्ज पर निकाय चुनाव लड़ा जाएगा। सभी वरिष्ठ नेताओं को इसमें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों को मतदाता संपर्क अभियान चलाने के साथ मतदान केंद्र का प्रबंधन देखना होगा। प्रत्येक निकाय स्तर पर आरोप पत्र और वचन पत्र जारी होगा। प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को होने वाली बैठक में एक-एक नगर निगम के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। महापौर के साथ-साथ पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा तैयार रिपोर्ट पर विचार होगा। महापौर  पद को लेकर जल्द घोषणा की जा सकती है। 

MadhyaBharat 9 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.