Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
प्री मानसून को लेकर बरसात की संभावना
प्री मानसून को लेकर बरसात की संभावना

 

रायपुर , बिलासपुर सहित कई जगह होगी बारिश 

छत्तीसगढ़ की सीमाओं से  दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी दूर है।  रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पूरब-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस स्थानीय मौसमी तंत्र के प्रभाव से 15 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बन रही है। इस दौरान बादलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की भी संभावना है। स्थानीय प्रभावों की वजह से मानसून से पहले की बरसात का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई जा रही है। एक-दो स्थानों पर भारी बरसात की चेतावनी भी है। मंगलवार शाम से ही रायपुर के आसमान पर बादलों का डेरा है। मौसम विभाग के उपग्रह चित्रों से पता चला है कि उत्तर से दक्षिण तक पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के ऊपर बादलों की सघनता अधिक दिख रही है। संभावना है कि इन्हीं बादलों से बुधवार को अनेक स्थानों पर बरसात होगी। बिलासपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है।  मौसम चिपचिपा बना रहेगा। 

MadhyaBharat 15 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.