Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
स्कूल शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन व्यवस्था में परिवर्तन किया
स्कूल शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन व्यवस्था में परिवर्तन किया

 

पहली से 12वीं तक के लिए 6 आकलन ,3 परीक्षा आयोजित

 

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किया है।  पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ग्रेडिंग के लिए छह आकलन और तीन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किया है। पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों का जुलाई के आखिरी सप्ताह में प्रथम आकलन, अगस्त में द्वितीय आकलन, अक्टूबर में तृतीय आकलन, नवंबर में चतुर्थ आकलन, जनवरी में पंचम आकलन और फरवरी में षष्ठम आकलन होगा। वहीं  पहली से 12वीं तक के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को सितंबर में तिमाही, दिसंबर में छमाही और मार्च में वार्षिक परीक्षा देनी होगी।  शेड्यूल के हिसाब से इस साल 10वीं -12वीं बोर्ड परीक्षा 2022-23 का आयोजन मार्च के पहले सप्ताह से होगा। पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों का आकलन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा और नौवीं से 12वीं तक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आधारित ब्लू प्रिंट के आधार पर किया जाएगा। 10वीं-12वीं की केवल वार्षिक परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित की जाएगी। बाकी सभी परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होंगी। पहली से पांचवीं 25 अंक प्रति आकलन 50 अंक प्रति परीक्षा ,छठवीं से 12वीं 50 अंक प्रति आकलन 100 अंक प्रति परीक्षा। 

 

MadhyaBharat 10 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.