Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
भूपेश बघेल , टीएस सिंह देव पहुंचे दिल्ली
भूपेश बघेल , टीएस सिंह देव पहुंचे दिल्ली

 

कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात  

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली में  हैं।  दोनों की पार्टी आलाकमान से अलग-अलग मुलाकात हो सकती है। सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने के बाद बघेल पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम बघेल ने बताया कि दिल्ली में  हिमाचल प्रदेश के साथियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी भेंट हो सकती है। वहीं  टीएस सिंहदेव ने भोपाल से विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सिंहदेव ने 16 जुलाई को पंचायत विभाग छोड़ने के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था, तब प्रदेश के प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर में मौजूद थे। उन्होंने खुद पूरे प्रकरण की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और आलाकमान को दी थी।  बघेल ने सिंहदेव प्रकरण को लेकर आलाकमान से मुलाकात के संबंध में कुछ नहीं कहा है।  लेकिन माना जा रहा है इस सम्बन्ध में आलाकमान  सकती है। वहीं पंचायत विभाग छोड़ने के बाद से ही सिंहदेव भी आलाकमान से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के बाद भी सिंहदेव दिल्ली गए थे।  सूत्रों का दावा है कि दोनों नेताओं को आलाकमान की तरफ से ही दिल्ली बुलाया गया है। इसी कारण दोनों एक ही समय पर वहां पहुंचे हैं।

 

MadhyaBharat 24 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.