Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
मंडीदीप जबलपुर भोपाल पुल धसका
मंडीदीप जबलपुर भोपाल पुल धसका

 

सीडीएस कंपनी ने बनाया था यह पुल

भारी बरसात की वजह से भोपाल-जबलपुर हाइवे पर समरधा के पास बने कलियासोत पुल की एप्रोच रोड के शोल्डर का एक हिस्सा नदी में बह गया।कई दिनों तक पुल निर्माण के नाम पर जनता को परेशान करना। और फिर पुल बनते ही एक भी बारिश न झेल पाना पुल निर्माण कंपनी  के साथ  सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करता है।  मध्यप्रदेश में पहली ही बारिश में सड़कों की पोल खुलती नजर आ रही है। पहली ही बारिश में 559 करोड़ से बना कलियासेत  पुल ढह गया।  सर्विस रोड का लंबा हिस्सा पानी के साथ बह गया। अब इसमें भ्रष्टाचार का मामला भी उठाने लगा है।  करीब 600 करोड़ से बना पुल एक बारिश कैसे नहीं झेल पाया।  प्रशासन ने बैरिकेडिंग करके ट्रैफिक डायवर्ड करा दिया है। आपको बता दें यह नवीन हाइवे इसी साल चालू हुआ था। इस हाइवे को सीडीएस कंपनी ने बनाया था। कंपनी पर हाइवे निर्माण के समय से ही घटिया निर्माण के आरोप लगते रहे थे।  फिलहाल मंडीदीप में  भोपाल-जबलपुर हाइवे क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि  पांच दिन पहले ही इसमें दरारें आ गई थी। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर रविवार शाम को हाइवे पर एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया था। बता दें कि रविवार को भोपाल में अधिक पानी गिरने और कलियासोत डेम भरने पर इसके 13 गेट खोल दिए गए थे। इससे कलियासोत नदी में पानी का दबाव बढ़ गया था। जानकारी के अनुसार 559 करोड़ रुपये से भोपाल-जबलपुर हाइवे बनाया गया है। पिछले वर्ष ही ही इसका शुभारंभ किया गया है। पहले से ही घटिया निर्माण के चलते पुल विवादों में रह चुका है, लेकिन तब अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया था। लेकिन तेज बरसात ने इस पुल के निर्माण के दौश्रान हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी। इसके निर्माण और मरम्मत का ठेका सीडीएस कंपनी को दिया गया है। बतादें कि इससे पहले भी संबंधित कंपनी पर पुल निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप लग चुके हैं। पुल का शोल्डर धंसकने से रविवार शाम से ही यह रास्ता बंद है। सावन सोमवार होने की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा इस सड़क पर ट्रैफिक बढ़ गया है। नर्मदापुरम में नर्मदा और सलकनपुर जाने वालों की भीड़ भी यहीं से निकल रही है। 

MadhyaBharat 25 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.