Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए किया सुविधा केन्द्र का उदघाटन
 ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए किया सुविधा केन्द्र का उदघाटन

 ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए किया सुविधा केन्द्र का उदघाटन 

वीडी शर्मा ने की तिरंगा लगाने की अपील , कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन

भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए किया सुविधा केन्द्र का उदघाटन किया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज की  उपलब्धता होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कि प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगाअभियान में शामिल होने की अपील की है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत हर घर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए हर आम नागरिक को राष्ट्रीय  तिरंगा आसानी से उपलब्ध हो इसलिए भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित 1070 मंडलों और जिला केन्द्रों पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश के हर घर पर पूरे सम्मान के साथ आम नागरिक तिरंगा फहराए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सुविधा केन्द्र का उदघाटन करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद  सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश कार्यालय में बने सुविधा केन्द्र में आमजनों को न्यूनतम शुल्क पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध होंगे। आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत हो इसके लिए यह अभियान सुविधा केन्द्र के उदघाटन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए 

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों से 13 से 15 अगस्तके बीच अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है। मध्यप्रदेश का हर नागरिक हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपने घर तिरंगा लगाए और आमजन में देशभक्ति की भावनाएं जागृत हो। इसके लिए प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश भर में बडे स्तर पर संपन्न होगा। आमजन को असुविधा न हो, सभी को राष्ट्रीयध्वज की उपलब्ध हो इसके लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज खादीग्रामोद्योग, डाक घर और अन्य शासकीय कार्यालयों के माध्यम से विक्रय हेतु निर्धारित किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी जिला और मंडल स्तर पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को अपने घरों पर लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज आसानी से उपलब्ध हो। प्रदेश अध्यक्ष ने आमजन को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय ध्वज क्रय किया प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आमजन को तिरंगा खरीदी हेतु प्रोत्साहन करने के लिए सुविधा केन्द्र से राष्ट्रीय ध्वज क्रय किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें। कांग्रेस मानसिक दिवालियापन से ग्रसित हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे अभियान से दिक्कत है। कोरोना काल मेंवैक्सीनेशन के अभियान पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दुनियाभर में प्रशंसा हुई, उसमे भी कांग्रेस को दर्द हुआ। अब ‘हर घर तिरंगा’ के

देशव्यापी अभियान से कांग्रेस को पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस को देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति से हमेशा पीड़ा होती है, यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा लगना यह भारत का सम्मान और अभिमान है। मध्यप्रदेश के हर घर में तिरंगा लहराये यह भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है। कांग्रेस अगर इसे राजनीति से जोडती है तो मेरा उनसे आग्रह है कि वह भी आमजन तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने की राजनीति करें।

MadhyaBharat 3 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.