Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा भाजपा का विजय अभियान जारी

 

14 नगरीय निकायों में से 13 में भाजपा के अध्यक्ष 

 

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा भोपाल में अभी तक 14 नगरीय निकायों में संपन्न हुए अध्यक्षों के चुनाव में से 13 में भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली विजय हुई है। इस जीत पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव की तरह नगरीय निकाय के अध्यक्ष  चुनाव में भी कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 14 में से 13 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद पर भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस सिर्फ एक स्थान पर अपना अध्यक्ष बना सकी है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह गौरवशाली विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के विकास और विजन की विजय है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा आने वाले दोनों चरणों में भी भाजपा का विजय अभियान इसी तरह जारी रहेगा और कांग्रेस का बुरी तरह से सफाया हो जाएगा। कई स्थानों पर कांग्रेस को प्रस्तावक समर्थक तक नहीं मिले। कई स्थानों पर भाजपा की निर्विरोध जीत हुई। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सफाया हुआ है। उसी तरह निकायों में भी सफाया हो रहा है। 90 प्रतिशत परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर से लोगों का विश्वास उठ चुका है। हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि गांव और शहर में कांग्रेस का पराभव हो गया है। नेशनल हेराल्ड मामले पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा बिल्डिंग का कमर्शियल उपयोग करने पर सील करने की कार्रवाई होगी। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर जमीन ली कांग्रेस ने संपत्ति अपने नाम करा ली। जांच कराई जाएगी और उपयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हर घर तिरंगा अभियान पर दिग्विजय सिंह की आपत्ति से संबधित उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह हमेशा भारत के खिलाफ बोलते हैं। तिरंगा लगाने पर उन्हें कौनसा षड्यंत्र समझ में आता है। हमारा उद्देश्य है कि देश के लोग राष्ट्र प्रेम से ओतप्रेत हों आजादी कैसे मिली यह भी लोग जानें। विपक्ष के लोग नहीं चाहते भारत सक्षम हो भारत विश्वगुरू बनने की ओर बढ़ रहा है। 

 

 

MadhyaBharat 4 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.