Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के तीसरे दिन खातों में पहुंच रहे पैसे
समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के तीसरे दिन खातों में पहुंच रहे पैसे

 295.65 करोड़ का हो चुका है भुगतान

धान की खरीदी में लगातार तेजी आ रही है। सप्ताहभर के भीतर ही राज्य में 37 हजार 641 किसानों ने धान बेच दिया है। प्रदेश के 2,497 धान विक्रय केंद्रों पर 1.11 लाख टन खरीदी के बाद किसानों को तीन दिन के भीतर ही भुगतान कर दिया जा रहा है। समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के तीसरे दिन किसानों के खातों में पहुंच रहे पैसे, अब तक 295.65 करोड़ का भुगतान हो चुका है ।  धान की खरीदी में लगातार तेजी आ रही है। सप्ताहभर के भीतर ही राज्य में 37 हजार 641 किसानों ने धान बेच दिया है। प्रदेश के 2,497 धान विक्रय केंद्रों पर 1.11 लाख टन खरीदी के बाद किसानों को तीन दिन के भीतर ही भुगतान कर दिया जा रहा है। धान खरीदी के एवज में अब तक 295.65 करोड़ रुपये किसानों को मिल चुके हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष लगभग 110 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनमें लगभग 1.86 लाख नए किसान हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2,040 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2,060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए राज्य के 25.89 लाख किसानों का पंजीयन रकबा 31.32 लाख हेक्टेयर है, जो राज्य बनने के बाद से अब तक का सर्वाधिक पंजीयन है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों के हित में प्रदेश में धान खरीदी एक नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 31 जनवरी 2023 तक चलेगी। प्रदेश में खरीदी केंद्रों में धान के त्वरित उठाव व निराकरण के लिए मिल पंजीयन के संबंध में दिशा-निर्देश भी राज्य सरकार द्वारा 27 सितंबर को ही प्रसारित कर दिए गए थे। प्रदेश में धान के उठाव, निराकरण व कस्टम मिलिंग के लिए मिलों के पंजीयन, अनुमति एवं अनुबंध का कार्य भी धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही शुरू कर दिया गया है।

MadhyaBharat 8 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.