Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
नाबालिग युवती से दुष्कर्म के फरार आरोपित गिरफ्तार
kondagaon, Absconding accused , minor girl arrested

कोण्डागांव। नाबालिग युवती से दुष्कर्म के फरार आरोपित को पुलिस ने नवरंगपुर उड़ीसा से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पीड़ित ने 13 मई 2023 को थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मार्च 2022 में उसकी नाबालिग पुत्री को ग्राम बालोण्ड निवासी लोचन बघेल बहला फुसला कर अपने घर बालोण्ड ले जाकर शारीरिक संबंध बनाकर अनाचार किया। उसके बाद से लोचन प्रसाद द्वारा उसकी बेटी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने से उसकी बेटी चार माह की गभर्वती हो गई है। इस रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध पाॅक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला पंजीबद्ध होने से आरोपित अपने घर से फरार हो गया था।

अनाचार की घटना की गंभीरता को देखते हुए कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से फरसगांव थाना द्वारा आरोपित की लगातार पतासाजी करने के दौरान आरोपित लोचन बघेल उर्फ राज पिता दिनेश बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी बालोण्ड, कलारपारा थाना फरसगांव को उसके मामा के घर ग्राम मोहण्ड थाना रायघर, जिला नवरंगपुर, उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया। जिसे गुरुवार को माननीय न्यायालय कोण्डागांव में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

MadhyaBharat 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.