Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
तालाब में मिला युवक का शव
magasamund, Dead body , pond

महासमुंद। जिले के सरायपाली थानाेतर्गत ग्राम केंदूधार स्थित छीर्रालेवा के तालाब से बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

सरायपाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सरायपाली के भाजपा नेता के भतीजे आदिल हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने तालाब से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस एक ओर जहां तालाब में डूबने से मौत हो जाना मान रही है। तो वहीं दूसरी ओर परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और जांच के बाद हो पायेगा।

उल्लेखनीय है कि मृतक आदिल हुसैन का ग्राम केन्दुधर में डेली नीड्स की दुकान है। मंगलवार शाम उसे बंद कर वह डेम में नहाने गया था। डैम के पास आज मृतक के कपड़े पुलिस ने बरामद किए। डॉक्टर के अनुसार शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सामान्य मौत है या हत्या। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.