Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
जांजगीर भरोसे का सम्मेलन : लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही प्रदर्शनी
korba, Janjgir Trust Conference, The exhibition

कोरबा/ जांजगीर चांपा। नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाया गया जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को बहुत ही आकर्षक एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया। आम नागरिकों ने इसकी सरहाना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पौने पांच वर्षाें के दौरान आमनागरिकों के जीवन में काफी बदलाव आया है। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधरा है और लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के जरिये आमजनता का दिल जीत लिया है।

आज भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात दिये। इनमें 87 करोड़ 24 लाख 21 हजार रुपये से अधिक के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379 करोड़ 78 लाख 71 हजार से अधिक रुपये के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल हैं।

भरोसे के सम्मेलन के दौरान उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री गुरूरूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत उपस्थित थे।

MadhyaBharat 13 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.