Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
फैक्ट्री के सरवेंट क्वार्टर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
durg, Young man ,commits suicide

दुर्ग। जिले में एक 35 वर्षीय युवक ने जैन इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के अंदर बने सर्वेंट क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल पाया है। मोहन नगर पुलिस जांच में जुटी है।

मोहन नगर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुर्ग के वार्ड 17 शांतिनगर क्षेत्र स्थित फैक्ट्री के अंदर एक युवक ने फांसी लगा ली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक फंदे पर झूल रहा था। उसने पानी की बाल्टी के ऊपर एक पत्थर रखा उसमें चढ़ा और टीन शेड की राड के सहारे फंदा बनाकर उसमें झूल गया। पुलिस ने तुरंत रस्सी काटकर युवक के शव को नीचे उतारा। मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दुर्ग भेज दिया है।

 

दुर्ग वार्ड 17 के पार्षद देव नरायण चंद्राकर ने बताया कि संतोष मानपुर मोहला में कुमला गांव का निवासी था। घर में उसकी पत्नी दो बच्चियां और मां हैं। वो कमाने खाने के लिए दुर्ग आया था। यहां शांतिनगर इंडस्ट्रियल एरिया में जैन इंडस्ट्री नाम की फैक्ट्री के सरवेंट क्वार्टर में रहता था और वहीं काम करता था। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि उन्होंने संतोष को शुक्रवार सुबह 5-6 बजे तक क्वार्टर के पास बैठे देखा था। उसके बाद वो अपने कमरे गया और फांसी में झूल गया। उसने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल पाया है।

MadhyaBharat 1 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.