Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
कांग्रेस किसानों का और भाजपा अडानी अंबानी का कर्ज माफ करती है : मोहन मरकाम
kondagaon, Congress waives ,Mohan Markam

कोण्डागांव। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 के कांग्रेस उम्मीदवार मोहन मरकाम ने शुक्रवार को मोहन अपने प्रचार अभियान की शुरुआत बाडरा ग्राम पंचायत में चुनावी चौपाल से की। इसके बाद उन्होंने केरवाही, मांझीबोरंड, बिवला, पाथरी, बालोणड, जड़कोंगा, कांटागांव, दंडवन, लभा व टेडमुंडा, बुडरा समेत दर्जनों ग्राम पंचायतों में चुनावी चौपाल लगाई और स्थानीय निवासियों से संवाद किया।

ग्राम पंचायत कांटागांव में मोहन मरकाम ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के वायदो को याद दिलाते हुए लोगों से कहा कि, भाजपा सरकार के द्वारा 2003 में किसानों का कर्ज माफ करने के लिए फार्म भरवाया गया था, किंतु कर्ज माफी नही की। लेकिन हमारी कांग्रेस सरकार बनने के 2 घंटे बाद ही सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया था। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की भाजपा सरकार के द्वारा लाखो करोड़ रुपये का कर्ज माफ होता है, लेकिन किसानों का नहीं अंबानी व अडानी का। अंबानी और अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के कर्ज रेवड़ी नहीं है और जब हमारी कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है तो भाजपा उसे रेवड़ी कहती है। मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर से किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मरकाम ने कहा कि पिछली सरकार ने किसानों से 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने और 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का वादा किया था, वो वादा भी पूरा नहीं किया। भाजपा केवल लोगों को झूठ बोलकर वोट लेती है जबकि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है।

 

इसी बीच ग्राम पंचायत कांटागांव में कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मोहन मरकाम ने कांग्रेस सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगो का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।

MadhyaBharat 27 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.