Since: 23-09-2009

  Latest News :
बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   विमान ईंधन की कीमत 5.4 फीसदी बढ़ी.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   खलघाट टोल पर किसानों का प्रदर्शन.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   मैनपाट में बक्साइट खदान की जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का उग्र विरोध.  
कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर तीन की मौत
raipur, Car collides , three killed

रायपुर / बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला स्थित डोंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर डौंडी पुलिस मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपित कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

 

डौंडी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 8 बजे दोपहिया वाहन सवार तीन युवक डोंडी से अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपित कार चालक कच्चे से डौंडी की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में छत्रपाल कोर्राम पिता उत्तम कोर्राम (23) ग्राम जुरहाटोला, जितेश दर्रो पिता स्वर्गीय वीर दर्रो (26) ग्राम कुआं गोंदी और छूलेश्वर खुर्श्याम पिता घासी (28) ग्राम कुंवागोन्दी थाना डोंडी की मृत्यु हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार बालोद के एक व्यापारी के नाम की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

MadhyaBharat 27 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.