Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
आचार संहिता लगते ही हटने लगे शहर से सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स बैनर व पोस्टर
durg, code of conduct , hoardings, banners

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत लोक सभा आम निर्वाचन 2024 आचार संहिता प्रभावशील होते ही आचार संहिता लगने और चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। शनिवार को निर्वाचन आयोग की ओर से इसकी घोषणा किए जाने के बाद कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश व आयुक्त लोकेश चंद्रकर के निर्देश पर आज निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, प्रभारी अतिक्रमण चंदन मन्हारे के नेतृत्व में कर्म शाला प्रभारी शौएब अहमद, भूपत की मौजूदगी में अतिक्रमण दल द्वारा सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों को हटवाना शुरू कर दिया।

पटेल चौक मुख्य जीई रोड, राजेन्द्र पार्क सहित चौराहा, गौरव पथ, जेल तिराहा, पुलगांव मिनी माता तिराहा, बस स्टैंड आदि जगहों पर सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग को तेजी से हटाया जाने लगा। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों से भी होर्डिंग्स उतारने का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही दीवारों में सभी राजनीतिक दलों के प्रचार प्रसार को भी पोता जा रहा है। बाजार क्षेत्रों में सभी प्रमुख चौराहों लगी प्रचार सामग्री को नगर पालिक निगम अतिक्रमण टीम द्वारा हटाने का कार्य शुरू किया गया है। सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाले होर्डिंग्स भी उतरवा दिए गए हैं। निगम प्रशासन हरकत में दिखा और होर्डिंग व बैनर जैसी सभी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को उतरवाया गया। सभी दलों के प्रचार सामग्रियों से पटे प्रमुख चौराहों का नजारा बदल गया और सारे होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

MadhyaBharat 16 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.