Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
40 डिग्री चढ़ा तापमान का पारा लोग बेहाल
dhamtari, Temperature rises , people in distress

धमतरी। होली पर्व मनाने के बाद 28 मार्च इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में तापमान का पारा 40 डिग्री तक चढ़ आया। अन्य दिनों की अपेक्षा तीन डिग्री तापमान बढ़ा है। 26 व 27 मार्च को तापमान का पारा 37 डिग्री तक रहा। अब तापमान बढ़ने के कारण तेज धूप और गर्मी से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। असहनीय धूप से बचने महिलाएं, बुजुर्ग दोपहर में छतरी लेकर चलते रहे।

मोटरसाइकिल व स्कूटी सवार पूरे शरीर को स्कार्फ व सिर को गमछा से ढककर चलते रहे। अधिकांश मोटरसाइकिल चालक दोपहर में धूप से बचने गमछा ढककर चलते हुए नजर आए। वहीं दोपहर में सड़क व गलियों में सन्नाटा पसर गया। तेज धूप व गर्मी से बचने ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। गर्मी बढ़ने की वजह से पल-पल लोगों के कंठ सूखने लगे थे। ऐसे में लोग गन्ना रसों की दुकानों में कंठ तर करने ठंडा पेय पदार्थ पीते हुए नजर आए।

कोल्ड्रिंक, पानी पाउच, पानी बोतल की मांग गर्मी की वजह से बढ़ गई है। शहर के चौक-चौराहों व सड़क किनारे गन्ना रस की दुकानें सज गई है, जहां भीड़ उमड़ रही है।शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकले। गार्डन, मैदान व शहर में घूमते हुए दिखे। गर्मी व उमस के चलते लोग शाम को बाजार व शापिंग करने शहर में ज्यादा निकल रहे हैं। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ गमछा, टोपी व चश्मा की मांगे बढ़ गई है। शहर व गांवों में इनकी दुकानें भी सज गई है। डाॅ. चोवाराम सिन्हा ने कहा कि गर्मी तेज हो गई। लोग ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की मात्रा बना रहे। गर्मी व तेज धूप से बचने कोशिश करें। जरूरी होने पर ही दोपहर में घरों से बाहर निकले, नहीं तो अब लू लगने की आशंका बढ़ गई है। गमछा, चश्मा व टोपी का उपयोग करें। तैलीय पदार्थाें के सेवन से बचें।

MadhyaBharat 28 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.