Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता से मुलाकात की
portluis, PM Modi ,Opposition of Mauritius

पोर्ट लुईस । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आज मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और विपक्ष के नेता जॉर्जेस पियरे लेसजॉन्गार्ड से मुलाकात की। इससे पहले मंगलवार को पोर्ट लुईस में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस को ग्लोबल साउथ के बीच एक सेतु बताते हुए कहा कि मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं बल्कि भारत के परिवार का हिस्सा है। उन्होंने नये संसद भवन के निर्माण सहित विकास में हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया।

मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मॉरीशस के लोगों को राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं। आज के कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें समारोह में भाग लेना भी शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।उन्होंने विपक्ष के नेता जॉर्जेस पियरे लेसजॉन्गार्ड से भी मुलाकात की। उन्होंने इन दोनों नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर भी साझा की हैं। 

MadhyaBharat 12 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.