Since: 23-09-2009

  Latest News :
खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   खामेनेई के निधन पर एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का बयान बना विवाद का कारण.   अमेरिका-ईरान युद्ध का असर: सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, बाजार में हड़कंप.   इजराइल-ईरान तनाव का असर: दुबई में एमपी के 100 से ज्यादा लोग फंसे, फ्लाइट्स रद्द.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   पलायन करने वाले मजदूरों के लिए एमपी सरकार की नई रैन बसेरा योजना 2026.   फ्री स्मार्ट मीटर का वादा टूटा, अब उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिजली बिल का बोझ.   ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में फंसे एमपी के कारोबारी परिवार.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.   800 साल पुराना मोहदेश्वर नाथ मंदिर: साल में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार.   हैवेंस पार्क सामूहिक मारपीट मामला: 13 दोषियों को 7 साल की सजा.  
ठगी की 81500 रुपये नगद के साथ तीन ठग गिरफ्तार
kondagaon, Three thugs arrested , material stolen
कोंड़ागांव । जिले के थाना फरसगांव अंतर्गत पुल‍िस ने ठगी के नगद रुपये, कार व अन्‍य सामाग्री के साथ तीन ठगों को ग‍िरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्य पाये जाने से अग्र‍िम कार्रवाई की जा रही है।
 
पीड़‍ित लखमूराम नेताम निवासी गट्टीपलना डिहीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीड़‍ित शासकीय काम से अपने कार से कोंड़ागांव जाते समय भैरव मंदिर फरसगांव के पास पहुंचा था, इसी दाैरान एक कार क्रमांक सीजी 4 क्यू.बी. 9221 का चालक पीड़ि‍त के कार को हाथ दिखाकर रोकने के प्रयास किया नहीं रोकने पर पीड़‍ित के कार के सामने आरोपितों के द्वारा अपने कार को लाकर खड़ा कर दिया और अपने कार में पीड़‍ित को बैठाकर बहकावे में लेकर आरोपितों के द्वारा मुझे ज्योतिषि का ज्ञान है। तुम्हारे घर में तुम्हारे पत्नी, बेटी को बहुत परेशान है। उनके उपर मृत आत्मा का वास हो चुका है, कभी भी हत्या या आत्महत्या जैसे घटना हो सकती है। इसका समाधान निकालना है, कहकर पीड़‍ित को अपने बैग से दो काला ताबिज देकर मंत्र पढ़ कर ताबिज दिया और सारे कष्ट दूर हो जायेगा, कहकर कुल 81500 रुपये डर दिखा कर जबरन बेईमानी पूर्वक ठगी किया। पीड़ि‍त को दूसरे दिन पुनः फोन पर 80 हजार नगद और पांच किलो मिठाई, घर से चावल सिन्दूर, सोने के गहना लेकर आने की मांग किये थे।
 
पीड़‍ित की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर पुलिस की टीम गठित कर तीन आरोपितों ईब्राहिम अली पिता असलम अली निवासी चाटीडिह ईरानी मोहल्ला थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर, तालिब हुसैन पिता युसूफ अली निवासी उरगा थाना उरगा जिला कोरबा, नजर हुसैन पिता युसूफ अली निवासी राजीव गांधी नगर मिट्ठूमोडा रायगढ़ थाना जुटमिल जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपि‍त तालिब हुसेन के कब्जे से 21 हजार रुपये, एक वीओ मोबाईल, एक मारूती कार, नीले सफेद लाल रंग का नकली पत्थर 105 ताबीज बील्ला 20, नुकीला कील 20, आरोपि‍त नजर हुसेन की कब्जे से नगद 20 हजार रुपये, एक विवो मोबाईल, पेन कार्ड तथा आराेपि‍त इब्राहिन अली के कब्जे से 20 हजार रुपये, एक सेमसंग मोबाईल एवं अन्य ठगी करने की समाग्री बरामद कर आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज गुरुवार काे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि. सुरेन्द्र बघेल, सउनि पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहु, आरक्षक धनीराम सलाम, रतिराम मण्डावी, फरसुराम मरकाम का याेगदान रहा।
MadhyaBharat 13 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.