Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
होली से पहले आबकारी अमला कार्रवाई के लिए मैदान में उतरा
bhopal, Before Holi,  excise staff

भोपाल । हाेली से पहले आबकारी विभाग एक्शन माेड में आ गया है और कार्रवाई के लिए मैदान में उतर गया है। इसी कड़ी में बुधवार रात काे आबकारी टीम ने रायसेन रोड और अयोध्या बायपास के ढाबों और रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गई। इस दाैरान यहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। यह पूरी कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा के निर्देशन में की गई।

 

जिला कंट्रोलर एचएस गोयल ने गुरुवार काे बताया कि बुधवार देर रात अलग-अलग टीमें मैदान में उतरी और कार्रवाई की। राजधानी के अयोध्या नगर बायपास, रायसेन रोड क्षेत्र के रौनक ढाबा, राज दरबार, क्लाउड 11, पीबीआर कैफे, आचमन, खुशी आदि होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट पर दबिश दी गई। यहां से बड़ी संख्या में अवैध तरीके से शराब पीते और बेचते हुए लोग मिले। इस पर संचालक और मालिकों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। वहीं, कुछ शराब पीने वालों पर भी यह कार्रवाई की गई। कुल आधा दर्जन टीमों ने 29 केस बनाए। कुछ जगहों पर अंदर छिपाकर शराब पिलाई जा रही थी। जिला कंट्रोलर गोयल ने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

उल्लेखनीय है ि भोपाल की शराब दुकानें होली और रंगपंचमी के दिन बंद रहेंगी। होली पर पूरे दिन के लिए और रंगपंचमी पर शाम पांच बजे तक दुकानें बंद रखी जाएंगी।

 

MadhyaBharat 13 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.