Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
होली को लेकर यूपी में अलर्ट, संभल समेत कई शहरों में ढकी गई मस्जिदें
lucknow, Alert in UP, regarding Holi

लखनऊ। होली के त्यौहार को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। होलिका दहन से पूर्व प्रदेश की अधिकांश मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

होली का त्यौहार और जुमा एक ही दिन पढ़ने से पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही हैं। त्यौहार को शांतिपूर्ण से सम्पन्न कराने के लिए जिलों में हुई पीस कमेटी की बैठकों में यह निर्णय लिया गया है कि रंग चलने व जिस शहरों में जुलूस निकलेगा उस इलाके की मस्जिदों को कवर कर दिया जाएगा। साथ ही नमाज का भी समय बदला गया है।

यूपी के सम्भल में जामा समेत 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढका जाएगा। इसके अलावा शाहजहांपुर में ‘लाट साहब‘ का बहुत बड़ा जुलूस निकलता है। इस दौरान जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली 32 मजिस्दों को आपसी सहमति से ढक दिया गया है। ऐसे कई शहरों में किया गया है।

त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने पहले ही पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए है कि होली पर हुड़दंग करने वालाें से सख्ती से निपटा जाए। त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की नई परम्परा शुरू करने की इजाजत न दी जाए। जिन जगहों पर होलिका दहन, जुलूस निकलते हैं वहां पर फोर्स तैनात किए जाए।

उन्होंने कहा कि होली पर्व शुक्रवार (जुमे) के दिन पड़ने के चलते प्रशासनिक अधिकारी सभी धर्मगुरुओं, आयोजकों के साथ बैठक कर लें। इनकी ओर से त्याैहार से संबंधित बतायी गई सारी समस्याओं का पहले से निस्तारण कर लिया जाए।

मिश्रित आबादी के क्षेत्रों के जुलूस के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए उन पर कार्रवाई करें।

 

MadhyaBharat 13 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.