Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेस ने एयरटेल और जियो की स्टारलिंक से साझेदारी पर उठाये सवाल
new delhi, Congress raises questions , Airtel and Jio

नई दिल्ली । कांग्रेस ने स्टारलिंक के साथ भारत की दो टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल और जियो की साझेदारी की घोषणा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में कनेक्टिविटी को चालू रखने या बंद करने का अधिकार किसके पास होगा।

कांग्रेस महासचिव (संचार) एवं सांसद जयराम रमेश ने आज यहां एक बयान में कहा कि मात्र 12 घंटों के अंदर ही एयरटेल और जियो, दोनों ने स्टारलिंक के साथ साझेदारी की घोषणा कर दी, जबकि अब तक वे इसके भारत में आने को लेकर लगातार आपत्तियां जताते आ रहे थे। जयराम ने कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि इन साझेदारियों को खुद प्रधानमंत्री ने ही राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सद्भावना के लिए स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क के जरिए सुगम बनाया है।

जयराम रमेश ने कहा कि इस साझेदारी के ऐलान के बाद कई अहम सवाल अभी भी बने हुए हैं। शायद सबसे महत्वपूर्ण सवाल राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। जब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कोई मामला होगा, तब कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने की शक्ति किसके पास होगी? स्टारलिंक के पास या इसके भारतीय साझेदारों के पास? क्या अन्य सैटेलाइट-आधारित कनेक्टिविटी प्रदाताओं को भी अनुमति दी जाएगी और यदि हां, तो किस आधार पर?

कांग्रेस नेता ने कहा कि निश्चित रूप से एक बड़ा सवाल टेस्ला के भारत में निर्माण को लेकर भी है। क्या अब जब स्टारलिंक को भारत में प्रवेश मिल गया है, टेस्ला के निर्माण को लेकर कोई प्रतिबद्धता जताई गई है?

उल्लेखनीय है कि भारत की दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल और जियो ने क्रमशः 11 और 12 मार्च को एलन मस्क की स्टारलिंक के साथ समझौता किया। इस करार के बाद भारत के उन इलाकों में इंटरनेट पहुंच पाना संभव हो सकता है, जहां टावर या ऑप्टिकल फाइबर केबल नहीं हैं।

MadhyaBharat 13 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.