Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
मोदी पर लाठी छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा : मुख्यमंत्री साय
raipur, Lathi on Modi ,Chief Minister Sai

रायपुर/राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को एक बार फिर राजनांदगांव में कांग्रेस को अपने सिर पर लाठी मारने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि चरणदास महंत और कांग्रेस का मोदी के सिर पर लाठी मारने की बात कहना वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता के सिर पर लाठी मारने जैसा है।

 

मुख्यमंत्री साय ने राजनांदगांव में जनसभा में गरजते हुए कहा कि कांग्रेस में हिम्मत है तो वो उनके सिर पर पहली लाठी मारे। मुख्यमंत्री ने जनता से ही सवाल करते हुए पूछा कि देश के प्रधानमंत्री जो 140 करोड़ भारतवासियों के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं उनके लिए कांग्रेस का ऐसा बोलना क्या शोभा देता है? मुख्यमंत्री ने कहा की आज यह कांग्रेसी हमारे मोदी को फिर गाली दे रहे हैं। कभी इन्होंने उन्हें चौकीदार चोर कहा तो कभी मौत का सौदागर। अब चरणदास महंत कह रहे हैं कि भूपेश बघेल और देवेन्द्र यादव, मोदी को लाठी से मार सकते हैं।

 

भूपेश को आड़े हाथों लेते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले 5 साल की अपनी सरकार में बघेल ने केवल जनता को ठगने का काम किया। बड़े-बड़े छत्तीस वादे करके आई कांग्रेस की सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई । ऐसी धोखेबाज भूपेश सरकार को जनता ने विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंका और अब लोकसभा चुनाव में भी ऐसे लोगों को जनता ही सबक सिखाएगी।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा की कांग्रेस के राज में कोयले में पच्चीस रुपये टन भूपेश टैक्स लगता था। शराब के दो काउंटर थे एक सरकार के पास और दूसरा सोनिया-राहुल के पास था। पूरी कांग्रेस शराब के पैसे से चलती थी। भूपेश ने तो देवों के देव महादेव को भी नहीं छोड़ा और महादेव एप के नाम से सट्टा कारोबार को संरक्षण दे कर प्रदेश के युवाओं और माता-बहनों को सट्टे की लत लगवाने का नैतिक अपराध किया। आज गूगल में भी 508 का मतलब महादेव सट्टा एप में भूपेश के कारनामे बताता है। मुख्यमंत्री ने कहा की डीएमएफ से लेकर नरवा, घुरवा, बाड़ी तक भ्रष्टाचार किया गया। भूपेश सरकार गोबर तक खा गई। यही कारण है की आज बघेल सरकार के नेता और अधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं।

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की आज तीन महीने 20 दिन उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत दी। साय ने कहा की न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिना शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। साय ने रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है। सब काम सांय-सांय हो रहा है, यही कारण है की जनता कांग्रेस को बाय-बाय कह रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि उनकी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। उन्होंने पहले 5 वर्ष सिर्फ गरीबों के लिए काम किया और पूरे दस साल के शासन में मोदी ने देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबको समृद्ध बनाया। इसलिए आप सभी से मैं अशीर्वाद मांगने आया हूं कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए राजनांदगांव लोकसभा से भाई संतोष पांडेय को सांसद बनाकर दिल्ली भेजें और प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में डालें।

आज की सभा में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, लोकसभा उम्मीदवार संतोष पांडेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक राजेश मूणत, भावना बोहरा, ईश्वर साहू, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, रविन्द्र वैष्णव भी उपस्थित थे।

 

 

MadhyaBharat 4 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.