Since: 23-09-2009
रायपुर /बेमेतरा।सड़क हादसे में बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।तीनों मृतकों का रविवार सुबह पोस्टमार्टम जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 30 ग्राम मटका ,चोरभट्टी के पास हुई दुर्घटना में दो सगे भाई कोमल साहू (21 ) और मुकेश साहू (22 ) और एक उनका दोस्त रवि यादव की मौत हो गई। तीनों युवक ग्राम अर्जुनी के रहने वाले थे। तीनों युवक अर्जुनी गांव से अपने दोस्त की शादी में बारात में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से बंधी गांव गए थे और देर रात यहां से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |