Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मतदान से तीन दिन पहले बदला खेमा
korba, District Panchayat President , before voting

कोरबा/ जांजगीर चांपा। लोकसभा के चुनावी समर के दौरान कांग्रेस पार्टी को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्हाल कर रख पाना मुश्किल हो रहा है। बड़े नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं का मोह भंग होना चुनाव के दौरान मुश्किलें खड़ी कर रहा है। वही मतदान से महज 3 दिन पहले एक और तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी को उस वक्त लगा जब सोशल मीडिया में जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे का प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम लिखा पत्र वायरल होने लगा।

बता दें कि यानिता यशवंत चंद्रा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के खेमे से गिनी जाती हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भी मिला था पर प्रदेश से कांग्रेस की सत्ता छीन जाने के बाद अब बगावत करने वाले अन्य नेताओं की तरह उनका भी कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। हालांकि मौजूदा दौर में उनका पार्टी छोड़ना कोई अचरज का विषय नहीं है और ना ही आम जनता के लिए यह कोई कौतूहल का विषय है। पर कांग्रेसियों की पार्टी के विपरीत समय में लगातार खेमा बदलना राजनैतिक स्वार्थ को परिभाषित जरूर कर रहा है।

MadhyaBharat 4 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.