Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
ट्रैक्टर ने दंपति को कुचला
durg, Tractor crushes couple, one dead

दुर्ग/ भिलाई नगर। जिला के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदिनी बायपास रोड पर आज बुधवार सुबह 6:00 बजे सड़क पर टहल रहे दंपति को ट्रैक्टर ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पुरुष को अहिवारा शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आज सुबह करीब 6:00 नंदिनी बाईपास पर आशा स्टूडियो के संचालक आसाराम, उनकी पत्नी एवं नाती मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से गुजर रही थी, इसी बीच ट्रैक्टर एवं ट्राली को जोड़ने वाला ज्वाइंटर निकल गया जिसके कारण ट्रैक्टर ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे चल रहे दंपति को कुचल दिया । इस दौरान महिला ने गोद में बैठें नाती को दूर फेंक दिया। जिसके कारण वह बच गया। परंतु दंपति को गंभीर स्थिति में अहिवारा शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं पति का इलाज चल रहा है। नंदिनी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

MadhyaBharat 22 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.