Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
नारायणपुर जिले की सीमा पर नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़
raipur, Encounter of soldiers ,Narayanpur district

रायपुर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की सीमा पर अबुझमाड़ क्षेत्र में बस्तर फाइटर और एसटीएफ जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ की खबर है। घटनास्थल पर रुक-रुक कर लगातार फायरिंग हो रही है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की।

 

पुलिस को जानकारी मिली थी कि अबुझमाड़ क्षेत्र के रेकावाया क्षेत्र में बड़े हार्डकोर नक्सली बैठक कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर तीनों जिलों से एक हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले।

 

अबुझमाड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस संयुक्त दल में दंतेवाड़ा और बस्तर के डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के जवान शामिल हैं, जो नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है। पुलिस का दावा है कि कुछ नक्सलियों को गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा है कि जवानों के लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

MadhyaBharat 23 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.