Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
नारायणपुर के रेकावाया मुठभेड़ में 08 नक्सली ढेर
narayanpur,  Naxalites killed ,Rekawaya encounter

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के रेकावाया के जंगल में गुरुवार को पहली बार जवान नक्सल विरोधी अभियान पर यहां तक पंहुचे। यहां नक्सलियों के लड़ाकू बटालियन प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश और इंद्रावती एरिया कमिटी के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक 08 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

रेकावाया के जंगल में हुई मुठभेड़ में 07 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवान पूरी रात जंगल में ही रहे। सुबह फाईनल सर्चिंग के बाद आज शुक्रवार को जब जवानो की टीम वापस मुख्यालय लौट रही थे इसी दौरान रास्ते में एक बार फिर से नक्सलियों ने जवानों को घेरने का प्रयास कियाा और उन पर फायरिंग खोल दिया। आज शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक और नक्सली को ढेर कर दिया है। इस तरह मारे गये सभी 08 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों का दावा है कि कई नक्सलियाो को गोली लगने से घायल भी हुए हैं। मौक़े से ऑटोमेटिक हथियार, विस्फोटक व नक्सल सामग्री भी बरामद किए गए हैं।

 

नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नारायणपुर व बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की लड़ाकू बटालियन प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश और इंद्रावती एरिया कमेटी के कई नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स व एसटीएफ की टीमें संयुक्त अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान गुरूवार घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें 08 नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

MadhyaBharat 24 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.