Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अंधविश्वासी पिता ने की चार वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या
sarguja, Superstitious father ,murdered

सरगुजा/बलरामपुर। जिले के महुआडीह में अंधविश्वास के चलते एक पिता ने अपने ही चार वर्षीय पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी है। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआडीह में शनिवार देर रात कमलेश नागेसिया ने अपने ही चार वर्षीय मासूम अविनाश नागेसिया की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने अंधविश्वास के चलते अपने पुत्र की हत्या की है। दरअसल आरोपित बीते 2-3 दिनों से अपने ही किसी पारिवारिक सदस्यों को काटने की बात कहता था। उसके कान में कथित रूप से किसी की आवाज सुनाई देती थी, जिसे आरोपित के परिजनों ने नजरअंदाज कर दिया था। जिसका खामियाजा चार वर्षीय बालक को भुगतना पड़ा। अब अविनाश इस दुनिया में नहीं है। इस घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह रही कि पहले तो आरोपित कलयुगी पिता ने घर के मुर्गे का गला रेता, उसके बाद अपने पुत्र की गला रेत कर हत्या कर दी। बहरहाल आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध पुत्र की हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 26 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.