Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अज्ञात कार की टक्कर से ट्रक चालक की हुई मौत
kondagaon, Truck driver dies , unknown car

कोंडागांव। जिले के बोरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात कार की टक्कर से एक ट्रक चालक दीनानाथ की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दीनानाथ आज शनिवार को बोरगांव ढाबा के पास ट्रक खड़ी कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक ट्रक चालक दीनानाथ निवासी हैदराबाद रायपुर से ट्रक चलाते हुए जगदलपुर की तरफ आ रहा था। इसी बीच आराम करने के लिए कोंडागांव जिले के बोरगांव में एक ढाबा के पास अपनी ट्रक को खड़े कर दिया। फिर पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान रायपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार वाहन आ रही थी। जिसने सड़क पार करते दीनानाथ को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही इसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को फौरन अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों को भी खबर कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

MadhyaBharat 22 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.