Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कुएं में गिरे पिता को बचाने उतरी पुत्री समेत 4 लोगों की मौत
korba, 4 people died , fallen in well

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम जुराली के डिपरा पारा में कुंआ में गिरे पिता को बचाने उतरी 16 वर्षीय पुत्री समेत चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे की है। मौके पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजय वसंत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौजूद हैं।

पुलिस के बताया कि मृतक के परिवारिक सूत्रों के अनुसार, बाड़ी में काम करने के दौरान ग्रामीण जहरू पटेल (60) कुंआ में गिर गया। जिसकी जानकारी होने पर पिता को बचाने के लिए उसकी पुत्री सपीना पटेल (16) कुएं में कूद गयी। इसके बाद परिवार के ही दो अन्य सदस्य शिवचरण उर्फ कलीराम पटेल (45) व मनबोध पटेल (57) भी कुंएं नीचे उतरे, लेकिन सभी की मौत हो गयी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जुराली के डिपरा पारा में चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। इनमें पिता-पुत्री व अन्य दो शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में आज इस तरह का यह दूसरा मामला है। इससे पहले जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस के कारण पांच लोगों की मौत हुई है।

MadhyaBharat 5 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.