Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महासमुंद स्कूल परीक्षा में 'राम' नाम पर विवाद
Controversy,Ram,Mahasamund school exam

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी स्कूलों की चौथी कक्षा की छमाही परीक्षा में अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रश्न में छात्रों से ‘मोना के कुत्ते’ का नाम पहचानने के लिए कहा गया, जिसमें चार विकल्प दिए गए थे। इन विकल्पों में एक ‘राम’ नाम भी शामिल था, जबकि अन्य विकल्प बाला, शेरू और कोई नहीं थे।इस मामले के सामने आने के बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि भगवान राम के नाम को कुत्ते के नाम के विकल्प में शामिल करना धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इसी विरोध के तहत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया गया।

डीईओ ने खेद जताया और कार्रवाई का आश्वासन दिया

विरोध के बाद डीईओ विजय कुमार लहरे ने बृहस्पतिवार को खेद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह प्रश्न पत्र प्रिंटिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन परीक्षा केंद्र पर अलग प्रश्न पत्र खुलने के कारण विवाद हुआ। जैसे ही मामला सामने आया, संबंधित विकल्प को हटा दिया गया और नई सही विकल्प डाल दी गई। डीईओ ने यह भी कहा कि जिम्मेदार वेंडर से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है और भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताया। विहिप की जिला इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन चंद्राकर ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सवाल तैयार करने वालों को गिरफ्तार करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। संगठन का कहना है कि छोटे बच्चों की परीक्षाओं में ऐसे सवाल अनुचित हैं और यह धार्मिक भावनाओं के लिए अपमानजनक है।डीईओ ने साफ किया कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा और आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी।

Vandana singh 9 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.