Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी
Balod,India

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को देश के पहले नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है, जो 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभर से पहुंचे हजारों बच्चे यहां पहुंचकर बेहद उत्साहित हैं और इसे अपना दूसरा घर बता रहे हैं। बच्चों ने कहा कि यहां उन्हें समय पर भोजन, रहने की अच्छी व्यवस्था और सुरक्षित माहौल मिल रहा है। इस जंबूरी में करीब 9 हजार बच्चे सुवा और डंडा नृत्य का विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसकी प्रस्तुति वे आयोजन के दौरान देंगे। बालोद जिले का ग्राम दुधली अब “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करने जा रहा है।

146 एकड़ में बसा अस्थायी शहर, सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

 

ग्राम दुधली में 146 एकड़ में फैले विशाल मैदान में एक अस्थायी शहर बसाया गया है, जहां दो हजार टेंट, छह डोम भोजन के लिए, 30 बिस्तरों वाला अस्पताल, डायरेक्टरेट और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला आयुक्त राकेश यादव ने बताया कि पूरे आयोजन की जिम्मेदारियां विभागवार तय की गई हैं और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं है। मुख्य समारोह स्थल एरिना एरिया होगा, जहां “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर भव्य नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका मिलकर सफाई, पेयजल, शौचालय, स्नानागार और सुरक्षा की लगातार निगरानी कर रहे हैं। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर और पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए हैं, खासकर महिला और बालिकाओं के लिए अलग व सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह आयोजन बालोद जिले के लिए राष्ट्रीय गौरव का अवसर बन गया है।

Vandana singh 8 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.