Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत
 WPL 2026 ,spectacular, start today

 महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में शामिल विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026 का चौथा सीजन 9 जनवरी से पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत शाम 6।30 बजे होने की उम्मीद है। इसके ठीक बाद शाम 7।30 बजे IST से पहला मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने सामने होंगी। इस खास मौके पर क्रिकेट के साथ साथ मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अपने लोकप्रिय गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और संघर्ष को समर्पित एक खास डांस परफॉर्मेंस देंगी। इसके अलावा मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू की मौजूदगी इस समारोह की रौनक को और बढ़ाएगी। भारतीय दर्शक इस भव्य आयोजन और मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

टूर्नामेंट फॉर्मेट और बढ़ता रोमांच

WPL 2026 में इस बार कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स शामिल हैं। पूरे सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच नवी मुंबई में आयोजित होंगे। जबकि लीग के अहम मुकाबले प्लेऑफ और फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जाएंगे। WPL 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी नए कप्तानों अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों और युवा भारतीय प्रतिभाओं की मौजूदगी टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ाएगी। लगातार बढ़ती लोकप्रियता के साथ WPL 2026 महिला क्रिकेट को एक नई पहचान और ऊंचाई देने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

Vandana singh 9 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.