Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल
Water quality,crisis in Bhopal,samples fail testing

राजधानी भोपाल में पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर निगम की ताजा जांच में शहर के चार पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं, जिनमें से तीन में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। यही बैक्टीरिया हाल ही में इंदौर में कई लोगों की मौत का कारण बना था। मंगलवार को नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों से करीब 250 पानी के सैंपल लिए थे। जांच में आदमपुर छावनी के दो स्थानों, खानू गांव के एक कुएं और बाजपेई नगर के एक नलकूप का पानी दूषित पाया गया। रिपोर्ट सामने आते ही निगम हरकत में आया और देर रात संबंधित इलाकों में भूगर्भ जल के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए।

लोगों में डर, निगम और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ई-कोलाई बैक्टीरिया की पुष्टि के बाद प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोग डरे हुए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार, डिहाइड्रेशन, किडनी फेलियर और हैजा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जिन इलाकों में सैंपल फेल हुए हैं, वहां ग्राउंड वाटर सप्लाई बंद कर दी गई है और गुरुवार से वैकल्पिक पानी की व्यवस्था की जाएगी। निगम और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पानी उबालकर या फिल्टर करके ही पिएं और कुएं, हैंडपंप या नलकूप का पानी इस्तेमाल न करें। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की जांच के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Vandana singh 8 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.