Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
झंडा ऊंचा रहे हमारा नारों से गूंजा बैकुंठपुर
koria, Baikunthpur echoed,Keep our flag high

कोरिया । छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिले में भी आज शुक्रवार काे ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत स्वतंत्रता सप्ताह 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने किया।

 

सुबह 7 बजे बैकुंठपुर के फव्वारा चौक से शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक शाला, बैकुंठपुर तक कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहरवासी, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

 

सम्मान के साथ झंडा फहराएं

 

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हर भारतीयों की शान है, लेकिन इसे कब, कहाँ, कैसे फहराया जाए इसका नियम है। इसीलिए ध्वज को बेहद सम्मान के साथ व सावधानी पूर्वक फहराना चाहिए। उन्होंने कहा झंडा कटा-फटा न हो, प्लास्टिक के झंडे का उपयोग बिल्कुल नहीं करना है, जमीन में नहीं गिराना है, उल्टा नहीं फहराना है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा जान है, देश का शान है इसलिए सभी लोग अपने घरों में सम्मान के साथ झंडा जरूर लगाएं।

 

नारों से गूंजा बैकुंठपुर

 

इस दौरान झण्डा देश की शान है, हम सबकी पहचान है! झंडा ऊंचा रहे हमारा, भारत माता की जयघोष के साथ सभी वर्गों ने जोश व उत्साह के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 

भारत की आज़ादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेवासियों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘आज़ादी के अमृत’ महोत्सव के तत्वावधान में चलाया जा रहा अभियान है, जो 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम चलेगी।

 

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व ।

 

 

 

 

MadhyaBharat 9 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.