Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी शुरू
shimla, Snowfall starts again, Himachal Pradesh

शिमला । हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य की पर्वत श्रंखलाओं पर बीती रात से हिमपात हो रहा है। वहीं राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में शुक्रव सुबह से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे पर्यटकों का आनंद दोगुना हो गया है। शिमला शहर और मनाली जैसे हिल्स स्टेशनों में घने बादल छाए हैं और मौसम बर्फबारी के अनुकूल बना हुआ है। राज्य के मैदानी हिस्सों में कुछ जगह हल्की वर्षा हो रही है।

दिसम्बर में सीजन की तीसरी बर्फबारी


राज्य के पहाड़ी इलाकों में दिसम्बर में यह सीजन की तीसरी बर्फबारी हो रही है। इससे पहले आठ दिसम्बर और 23-24 दिसम्बर को भी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी का यह सिलसिला पर्वतीय इलाकों में खास तौर पर शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, मंडी और चम्बा जिलों के ऊपरी इलाकों में देखा जा रहा है। इन क्षेत्रों में पिछली बर्फबारी के कारण कई सड़कें अवरुद्ध होने से परिवहन व्यवस्था चरमरा गई थी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, तीन दिन चलेगा बर्फ़बारी का दौर, नए साल में भी बर्फबारी का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में बिगड़े मौसम के कारण पर्यटन क्षेत्र में रौनक देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 27, 28 और 29 दिसम्बर को राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं 30 और 31 दिसम्बर को मौसम साफ रहने की संभावना है। नए साल के पहले सप्ताह में यानी पहली और दो जनवरी को फिर से बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के चलते राज्य में बर्फबारी की चाह में पर्यटकों की तादाद में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मौसम में आये इस बदलाव से समूचे प्रदेश में शीतलहर तेज़ हो गई है। राज्य के पांच शहरों का पारा शुक्रवार को माइनस में दर्ज किया गया। इनमें लाहौल-स्पीति के ताबो में -11 डिग्री, कुकुमसेरी में -7.2 डिग्री, समधो में -6.5 डिग्री, केलंग में -6.4 डिग्री औऱ कल्पा में -1.1 डिग्री शामिल हैं। इसके अलावा मनाली में 0.2 डिग्री, सराहन में 0.3 डिग्री, भुंतर में 1.1 डिग्री, भरमौर में 1.5 डिग्री, नारकण्डा में 1.6 डिग्री, रिकांगपिओ में 1.8 डिग्री, सियोबाग में 2.5 डिग्री, कुफ़री में 3 डिग्री सुंदरनगर में 3.1 डिग्री व शिमला में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

बर्फबारी से तीन एनएच और 101 सड़कें बंद

इस बीच पिछले दिनों हुई बर्फबारी से अवरुद्ध कई सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक राज्य भर में शुक्रवार सुबह तक तीन नेशनल हाइवे और 101 सड़कों पर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध है। कुल्लू जिला में एनएच-3 और एनएच-305 जबकि लाहौल स्पीति में एनएच-505 बाधित है।

ये हाइवे और सड़कों पिछले पांच दिनों से बंद हैं। इनमें सबसे ज्यादा 50 सड़क शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ू, रामपुर, चौपाल, कुपवी, कुमारसेन और डोडरा क्वार उपमंडलों की शामिल हैं। हालांकि शिमला जिला मुख्यालय से रोहड़ू, रामपुर और चौपाल को जाने वाली मुख्य सड़कों को बहाल कर दिया गया है। अब फिर से हो रही बर्फबारी से ऊपरी शिमला की सड़कें फिर ठप हो सकती हैं।

MadhyaBharat 27 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.