Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शीतलहर का अलर्ट
raipur, Cold wave alert, Surguja division

रायपुर/जशपुर । छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ते जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी है।छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। यहां तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है। 

मौसम विभाग का कहना है कि अभी छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से हवा की रफ्तार तेज हो गई है, जिससे लगातार सर्द हवाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में फिलहाल आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने शीतलहर और तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी किया है।सरगुजा संभाग स्थित प्रदेश का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में सुबह के वक्त तापमान 1.2 डिग्री के पास पहुंच गया । जशपुर शहर और पठारी क्षेत्रों में खेत-खलिहानों और गाड़ियों के ऊपर सुबह जमी ओस की बूंदें दिखने लगी है।बुधवार की रात में कई जिलों में पारा 5 डिग्री से भी नीचे चला गया, जिससे ओस की बूंदे बर्फ की तरह जम गई।

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में 2 से 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ी है। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।उसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस चला गया है सुबह घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हो गई है।सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। सर्द हवा से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में भी बुधवार की रात में कड़ाके की ठंड रही और यहां सुबह के वक्त घना कोहरा दिखा, जिससे यहां विजिबिलिटी 50 मीटर‎ से भी कम रहीअंबिकापुर, सरगुजा, बलरामपुर समेत राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त लोग सर्द हवाओं से परेशान है।अंबिकापुर में भी तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया था।मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार रायपुर में दिन का तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।जो सामान्य से कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। माना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री कम था।

MadhyaBharat 9 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.