Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की विशेष सत्र की मांग
new delhi, Opposition demands ,special session

नई दिल्ली । आईएनडीआई गठबंधन की ‘कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में मंगलवार को बैठक हुई जिसमें 16 विपक्षी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन दलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। बैठक के बाद विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने संयुक्त तौर पर पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने विशेष सत्र की अपनी मांग को दोहराया।


कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पहलगाम हमला से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘सीज़फायर’ तक की घटनाओं और उसके बाद हुए ‘डिप्लोमेटिक डेवलपमेंट’ पर चर्चा होनी चाहिए। भारत ने क्या पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग कर दिया है? यदि नहीं, तो आगे की रणनीति क्या है? इन सब मुद्दों पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। सत्र में सशस्त्र बलों को कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया जाए और उनकी वीरता को सलाम दिया जाए। साथ ही आगे की दिशा पर विचार किया जाए।


समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘सीज़फायर’ की घोषणा कर दी। यह भारत के लिए चिंता का विषय है। इन मुद्दों पर चर्चा ज़रूरी है। ट्रंप की घोषणा से भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। ऐसे में संसद सत्र बुलाना ज़रूरी है।


शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि विपक्ष के मुख्य दलों ने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह सामान्य पत्र नहीं है। विपक्ष देश की आवाज़ है। पहलगाम की घटना पर विशेष सत्र हो तो देश की "प्रतिष्ठा" बनी रहेगी और जनता को उत्तर मिलेगा।


तृणमूल सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने आम आदमी पार्टी के शामिल नहीं होने पर कहा कि हमारी समझ है कि कल शाम छह बजे तक आम आदमी पार्टी भी इसी मुद्दे और भावना के साथ प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगी।


राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 दिनों में 13 बयान दिए। इन बयानों ने भारत की भावनाओं को ठेस पहुँचाई। देश और समाज के रूप में हम आहत हैं। संसद सत्र बुलाए जाने पर हम एक स्वर में इसपर अपनी बात रख सकते हैं। यह सरकार या विपक्ष का मुद्दा नहीं बल्कि जवाबदेही का विषय है।

MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.