Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बिना सुविधा शुल्क दिए काम नहीं होता: विधायक पंकज उपाध्याय
morena,No work , District Education Officer
मुरैना । जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिक्षा के कार्य को छोडक़र सारे कार्य कर रहे हैं। लगातार शिक्षकों की पलकों की आमजन की शिकायतें मिल रही है कि जिला शिक्षा कार्यालय व्यापक भ्रष्टाचार क र रहे हैं। यहीं नहीं जिले के समस्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी द्वारा 5 से 10 हजार की सुविधा शुल्क बिना लिये कर्मचारियो को क्रमोन्नति का लाभ नहीं दिया जाता। उक्त आरोप विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा लगाए गए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आरोपों की बौछार कर बताया कि कई कर्मचारी नेताओं एवं शिक्षकों ने मुझे जाकर बताया कि अगर जीपीएफ से अपनी जरूरत पर जैसे लडक़ी की शादी हो या घर में कोई बीमार होने पर पैसे निकालने हो तो डीईओ ऑफिस में बिना रिश्वत दिए नहीं निकाला जा सकता है। किसी भी शिक्षक की क्रमोन्नति डीईओ ओफिस में बिना रिश्वत दिए नहीं लगी है। शिक्षको के सेवानिवृत्त होने पर उनके वाजिब हक विना रिश्वत दिए प्राप्त नहीं किए जा सकते हैं। किसी भी कर्मचारी का पेंशन प्रकरण डीईओ ऑफिस में बिना रिश्वत दिए हल नहीं होता है।
 
उन्होंनें बताया कि अनुकंपा नियुक्ति की खुली रेट है 50 हजार रूपए है। अगर आपके पास इतने रूपए है तो नियुक्ति मिल जाएगी। वर्ना भटकते रहे। यहीं नहीं प्राइवेट स्कूलों की अनुमति पर प्रत्येक स्कूल से 15 से 20 हजार की वसूली ली जा रही है। उन्होंने बताया कि कई विधायकों द्वारा विधानसभा प्रश्न उठाये जाने के बाद आसंजित, अधिकारी प्रभारी चहते बनाये गये थे । उनको कुछ समय के लिये कार्यमुक्त कर दिया गया विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मुरैना द्वारा अपने चहेतों को आसंजित व प्रभारी अधिकारी बना दिये गये जो कि नियम विरूद्ध है। सामग्री खरीद में घोटाला उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 25-25 लाख रूपये की सामग्री खरीदी हुई जो नियमानुसार नहीं की गई । क्रय समिति में मुत्‍यु दायित्व सुधीर सक्सैना का था जिसमें सामग्री का बिना भौतिक सत्यापन किये गये रिपोर्ट प्रस्तुत की गई व क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया। बिलों पर पेड बाई मी लिखे होने के बाद भी फर्मों को भुगतान कराया हाई स्कूल एवं हाईसेकेण्ड्री स्कूलों के लिये लाइट, मरम्‍मत , पेयजल व्यवस्था, टायलेट व्यवस्था के लिये विभाग से राशि आई थी जिसमें जहां से सुविधा शुल्क प्राप्त हुई उन विद्यालयों का भुगतान ब्लाक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कराया गया। जिसमें भी व्हाउचरों पर विद्यालयों के नाम ना होना बिलो पर पेड बाई मी लिखे होने के बाद भी फर्मों को भुगतान कराया। सभी बिलों में एक ही रेट एक ही समग्री दर्ज है जिससे प्रतीत होता है कि बिल फर्जी है ।
 
MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.