Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
NMMS ऐप का उन्नत वर्जन लॉन्च: फर्जी हाजिरी पर लगेगी रोक, ऑफलाइन अटेंडेंस की भी सुविधा - शिवराज सिंह चौहान
shivraj singh chauhan


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (VB-G RAM G) के तहत श्रमिकों की हाजिरी के लिए NMMS ऐप के उन्नत फेस ऑथेंटिकेशन वर्जन को लॉन्च किया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली में इसे जारी किया।चौहान ने कहा कि फर्जी हाजिरी और दूसरे के नाम पर मजदूरी की शिकायतों को रोकने के लिए मार्च 2026 में फेस ऑथेंटिकेशन जोड़ा गया था। नए वर्जन को IIT मद्रास के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें Google Play Integrity, डिवाइस-लेवल सुरक्षा, लाइवनेस डिटेक्शन और AI आधारित सत्यापन जोड़ा गया है, ताकि कैमरे के सामने वास्तविक मजदूर ही हो। मंत्री ने बताया कि योजना 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू है। अब तक 2.41 लाख ग्राम पंचायतों में 31.23 लाख कार्यस्थलों पर काम हुआ है। 2.89 करोड़ परिवारों के 3.65 करोड़ श्रमिकों को रोजगार मिला है और 46 करोड़ मानव दिवस सृजित हुए हैं, जिनमें 40 करोड़ फेस ऑथेंटिकेशन से दर्ज हुए। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तराखंड में 100% फेस अटेंडेंस हासिल हुई है।
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र ने 95,692 करोड़ रुपये का बजट रखा है, जो राज्यों के हिस्से के साथ 1.51 लाख करोड़ से ज्यादा है। पहली किस्त के 26,126 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं।
चौहान ने कहा कि तकनीक के साथ मानवीय संवेदना का भी ध्यान रखा गया है। नेटवर्क न होने पर ऑफलाइन हाजिरी दर्ज कर बाद में अपलोड करने की सुविधा है। दिव्यांग और बुजुर्ग श्रमिकों के लिए एक्सेप्शन मैकेनिज्म रखा गया है।उन्होंने बताया कि AI आधारित फोटो डी-डुप्लीकेशन, ई-एमबी और DBT से भुगतान में पारदर्शिता रहेगी। गड़बड़ी रोकने के लिए रैंडम स्पॉट इंस्पेक्शन टीम भेजी जा रही हैं। सोशल ऑडिट और संदिग्ध ऐप पर आपराधिक कार्रवाई के निर्देश राज्यों को दिए गए हैं।
10.99 करोड़ फार्मर आईडी बनीं
चौहान ने बताया कि दिसंबर 2027 तक 11 करोड़ फार्मर आईडी का लक्ष्य था, लेकिन इससे एक साल पहले ही 10 करोड़ 99 लाख 70 हजार आईडी बन चुकी हैं। 30 हजार और बनते ही 11 करोड़ का आंकड़ा पार हो जाएगा।

MadhyaBharat 23 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.