Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी


भुवनेश्वर। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक RBI के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से आज भुवनेश्वर नए भारत को एक नया संस्थान दे रहा है। यह ओडिशा के लोगों और पूरे देश के लिए बेहद फायदेमंद होगा।
पीएम ने कहा कि यह एक अधिक सुरक्षित वित्तीय प्रणाली की ओर बड़ा कदम है। भुवनेश्वर में आरबीआई की नई सुविधाएं डिजिटल बुनियादी ढांचे और साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करेंगी।
गवर्नेंस का तरीका बदला है। 24 घंटे बैंकिंग से जुड़ा हर भारतीय
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक आधी से अधिक आबादी बैंकिंग व्यवस्था से बाहर थी। आज डिजिटल बैंकिंग ने हर भारतीय को 24 घंटे की बैंकिंग सेवाओं से जोड़ दिया है। लगभग 60 करोड़ जनधन खातों की वजह से सरकारी सहायता का एक-एक रुपया बिना कटौती के सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि आज जिनके पास बैंक को गारंटी के रूप में देने के लिए कुछ भी नहीं है, वे भी किफायती और सुलभ ऋण लेकर अपना काम शुरू कर रहे हैं। छोटे उद्यमियों से लेकर पारंपरिक कारीगरों तक, रेहड़ी-पटरी वालों से लेकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक, पहली बार उन्हें औपचारिक बैंकिंग का लाभ मिला है।पीएम ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत 13 करोड़ लोग पहली बार उद्यमी बने, पीएम स्वनिधि और पीएम विश्वकर्मा से लाखों लोगों को औपचारिक ऋण मिला और एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को हजारों करोड़ की सहायता मिली। कभी संपन्न लोगों तक सीमित डेबिट-क्रेडिट कार्ड आज करोड़ों RuPay कार्ड के रूप में हर नागरिक तक पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि भारत में गवर्नेंस का तरीका किस तरह बदला है। हम जन-हितैषी, सक्रिय और सुशासन के मॉडल से प्रेरित हैं। हमारे लिए विकास का अर्थ भारत की न्यायसंगत प्रगति है, जहां अवसर हमारे गांवों और छोटे शहरों तक एक समान पहुंचे।
उन्होंने कहा कि आज एक्सप्रेसवे छोटे शहरों को जोड़ रहे हैं, एम्स जैसे संस्थान अनेक राज्यों में खुले हैं, गांवों में 1.75 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं और दूरदराज में डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है।
सामाजिक सुरक्षा का विस्तार
प्रधानमंत्री ने बताया कि अटल पेंशन योजना के तहत 9 करोड़ नागरिक कवर हैं, जिनमें ओडिशा के 38 लाख लोग शामिल हैं। सुरक्षा बीमा योजना में मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख का दुर्घटना बीमा और जीवन ज्योति बीमा में 450 रुपये से कम पर जीवन बीमा मिल रहा है। कठिन समय में परिवारों को 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की दावा राशि बिना शोर-शराबे के दी जा चुकी है। यही सुशासन है।
साइबर लुटेरों से बचाना होगा
पीएम ने कहा कि बीता दशक बैंकिंग से वंचित लोगों तक बैंकिंग पहुंचाने का था, आने वाला दशक बैंकिंग को अधिक कुशल और विश्वसनीय बनाने का हैउन्होंने चेतावनी दी कि आजकल केवल हथियारों से ही युद्ध नहीं लड़े जाते, किसी राष्ट्र को उसकी अर्थव्यवस्था पर हमला करके भी कमजोर किया जा सकता है। जैसे-जैसे भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है, हमें अपने बैंकिंग तंत्र को साइबर लुटेरों और साइबर आतंकियों से बचाना होगा। ऐसे में इस नए साइबर सुरक्षा संस्थान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।
ओडिशा लिखेगा नया भविष्य
पीएम ने कहा कि विकसित भारत में पूर्वी भारत विकास का सशक्त इंजन है। ओडिशा खनिज-आधारित उद्योगों के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर और उन्नत कंप्यूटिंग का नया इकोसिस्टम विकसित कर रहा है।

MadhyaBharat 25 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.