Since: 23-09-2009
रायपुर । ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है। इस योजना से मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
यह योजना आर्थिक राहत के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम साबित हो रही है।ग्राम करही, मुंगेली के प्रकाश शर्मा ने अपने घर पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाकर भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति पा ली है। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र चालू होते ही घर की अधिकांश बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। पहले हर महीने बढ़ता बिजली बिल घरेलू बजट पर दबाव डाल रहा था। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की सरल प्रक्रिया और सब्सिडी सुविधा ने उन्हें सोलर अपनाने के लिए प्रेरित किया। सिस्टम लगने के एक महीने बाद ही उनके बिजली बिल में बड़ी कमी आई है और वे स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। प्रकाश ने इस योजना को आम आदमी के लिए राहत और भविष्य के लिए निवेश बताते हुए सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया और अन्य लोगों से भी सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की।
योजना के तहत रूफटॉप सोलर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
सोलर को सुलभ बनाने के लिए बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। अब प्रदेश सरकार भी सोलर रूफटॉप पर अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है, जिससे आम लोगों के लिए योजना का लाभ लेना और आसान हो गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |