Since: 23-09-2009
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी करेंगे।
इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जाएगी।
*कार्यक्रम की मुख्य बातें -*
- प्रधानमंत्री कृषि भंडारण और प्रसंस्करण को मजबूत करने के लिए कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के तहत बनी 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
- उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 12 बागवानी क्लस्टरों का भी उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि पीएम-किसान की पहली 23 किस्तों में अब तक किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |