Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत सरकार ने वीजा व्यवस्था को किया सरल, श्रेणियां घटकर रह गईं 9.   कैबिनेट ने एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी, 8.449 किमी मार्ग में होंगे 5 स्टेशन.   कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी.   नक्सलमुक्त और गरीबीमुक्त भारत ही विकसित भारत की नींव- पीएम.   प्रधानमंत्री 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे, बेंगलुरु में 15,600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास.   PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर सियासत गरमाई, किसान कांग्रेस ने की FIR की मांग.   परियोजनाओं में लागत वृद्धि पर जीतू पटवारी ने केंद्र को घेरा.   उज्जैन से शुरू यात्रा राघौगढ़ पहुंची, दिग्विजय ने जताया आभार.   क्राइम ब्रांच ने होटल कमरे से एमडी के साथ आरोपी दबोचा.   जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर बदमाश गिरफ्तार.   उज्जैन में सिंहस्थ-28 से पहले 132 केवी लाइन के 5 टावर होंगे शिफ्ट, निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी तेज.   मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक: मंत्री गजेन्द्र यादव.   जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक.   मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी.   स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने देश में हासिल किया पहला स्थान, रायपुर और बिलासपुर भी पुरस्कृत.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.  
बिरसा मुंडा जयंती पर MP में त्रिदिवसीय उत्सव, धार से बदलेगी जनजातीय अंचल की तकदीर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

भोपाल, 11 नवंबर 2026। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) पर मध्यप्रदेश सरकार 14, 15 और 16 नवंबर को त्रिदिवसीय राज्यस्तरीय समारोह मनाएगी।

 

- *14 नवंबर:* जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

- *15 नवंबर:* धार और जोबट (आलीराजपुर) में भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे

- *16 नवंबर:* खंडवा में समापन समारोह

 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

धार में रोड-शो, संवाद और विकास की सौगात

15 नवंबर को धार में मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगे, रोड-शो करेंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लेंगे। वे मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत पट्टेधारियों के प्लॉट-मकान की रजिस्ट्री अपने सामने निष्पादित कराएंगे और जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

 

डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

इसी दिन मुख्यमंत्री *1353.18 करोड़ रुपए* की डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। नर्मदा का पानी अब धार और आलीराजपुर के किसानों के खेतों तक पहुंचेगा।

 

*परियोजना से लाभ -*

 

- धार के 84 और आलीराजपुर के 42, कुल *126 गांव*

- लगभग *47,000 हेक्टेयर* भूमि में रबी में सिंचाई

- लगभग *1.26 लाख किसान* लाभान्वित होंगे

- 166.51 मिलियन घनमीटर जल का उद्वहन, 58.87 मेगावाट बिजली आपूर्ति

- गेहूं, चना, सब्जी उत्पादन बढ़ेगा, फसल विविधीकरण से आय बढ़ेगी

परियोजना का निर्माण 30 जून 2026 को पूरा हो चुका है और टेस्टिंग जारी है। इसमें नर्मदा नदी से कातरखेड़ा इंटेक से दबावयुक्त भूमिगत पाइपलाइन के जरिए पानी खेतों तक पहुंचेगा। इसके लिए 5 पंप हाउस, 58 किमी राइजिंग मेन और हजारों किमी वितरण पाइपलाइन बनाई गई है।

 

किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण

लाभ सिर्फ सिंचाई तक सीमित न रहे, इसके लिए 11 से 15 नवंबर तक परियोजना क्षेत्र की *85 ग्राम पंचायतों* में कृषि चौपाल और कृषि पाठशालाएं लगेंगी।

धार के समारोह स्थल पर *‘स्मार्ट किसान एवं प्रेसिजन फार्मिंग’* की लाइव प्रदर्शनी भी लगेगी, जहां कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग किसानों को आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन देंगे।

MadhyaBharat 11 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.