Since: 23-09-2009
भोपाल। थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने अपराधों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला बदर बदमाश रावेन्द्र सेन उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है और यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान की गई।
गिरफ्तार आरोपी रावेन्द्र सेन उर्फ छोटू पिता श्याम लाल सेन, उम्र 23 वर्ष, झुग्गी नंबर 405/3 खेल छात्रावास के पास भीम नगर अरेरा हिल्स भोपाल का निवासी है और थाना क्षेत्र का शातिर निगरानी बदमाश बताया गया है, जिसके विरुद्ध थाना क्षेत्र तथा अन्य थाना क्षेत्रों में लगभग 23 अपराध दर्ज हैं।
पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल के न्यायालय ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के अधीन जिला बदर आदेश क्रमांक पु.आयु./जि.बदर/34/जी/2026 दिनांक 28/10/2026 जारी किया था, जिसके अंतर्गत आरोपी को 01 वर्ष की अवधि के लिए भोपाल जिला सहित सरहदी जिले विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया था।
इसी आदेश के अनुपालन की निगरानी के दौरान 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर आरोपी रावेन्द्र उर्फ छोटू खेल छात्रावास के पास अपने घर पहुंचा हुआ है, जिसके बाद सूचना की तस्दीक के लिए प्र.आर. 1872 प्रमोद कुमार हमराह स्टाफ आर. 958 रुपकिशोर राजपूत, आर. 3256 कालूराम बिहारे और आर. 4755 अरविंद भिलाल को रवाना किया गया।
पुलिस टीम जब भीम नगर स्थित खेल छात्रावास के पास पहुंची, तो आरोपी घर के निकट दिखाई दिया और पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन हमराह स्टाफ ने तत्परता और सूझबूझ से उसे पकड़ लिया तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की गई।
निगरानी बदमाश को पकड़ने की इस कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश वर्मा के मार्गदर्शन में उनि गजराज सिंह, प्रआर. 1872 प्रमोद कुमार, प्र.आर. 2728 देवीदास, प्र.आर. 1626 राधेश्याम इंदौरे, प्र.आर. 398 मुकेश मलवीय, आर. 958 रुपकिशोर राजपूत, आर. 3256 कालूराम बिहारे और आर. 4755 अरविंद भिलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |